अध्यापक
बंधुओ,
हिंदी
में प्राय:
कर्ता
के अनुसार क्रिया बदल जाती
है। याने कर्ता के लिंग वचन
के अनुसार क्रिया बदल जाती
है। कर्ता माने क्रिया का
आधार शब्द। इसकी जानकारी का
अभाव छात्रों की रचनाओं में
अनेकों गलतियों का कारण बनता
है। अत:
छात्रों
को इस बात की सही जानकारी देना
अनिवार्य बन जाता है। मेरा
विश्वास है कि यह प्रयास छात्रों
को कर्ता क्रिया अन्विति की
जानकारी देने में एक हद तक सफल
रहेगा। आपसे प्रार्थना है कि
अन्य सरल उदाहरणों को जोड़कर
इसे समृद्ध बनाने का प्रयास
आप करें।
कर्ता
-
क्रिया
अन्विति
(हिंदी
में प्रायः कर्ता के अनुसार
क्रिया बदल जाती है।
वाक्य
विश्लेषण
( इस पोस्ट कापी.डी.एफ नीचे दिया गया है। )
1.
मैं
हर चीज़ को सीखना चाहता हूँ।
मैं
-
कर्ता
(पुल्लिंग-शाहंशाह
अकबर)
क्रिया
-
सीखना
चाहता हूँ।
पुल्लिंग
'मैं'
कर्ता
के अनुसार वाक्य में 'ता
हूँ'
में
अंत होनेवाला क्रियारूप
मिला है।
2.
वहाँ
बच्चे और बुज़ुर्ग थे।
कर्ता
-
बच्चे
और बुज़ुर्ग (पुल्लिंग
बहुवचन)
थे
-
क्रिया।
पुल्लिंग
बहुवचन कर्ता के अनुसार क्रिया
भी पुल्लिंग बहुवचन में हुई
है।
3.
दरबार
तरह-तरह
के लोगों से भरा हुआ था।
कर्ता
(क्रिया
का आधार शब्द):
दरबार
क्रियाः
भरा हुआ था।
क्रिया
'भरा
हुआ था'
पुल्लिंग
एकवचन में-
याने
कर्ता दरबार पुल्लिंग एकवचन
में है।
4.
गृहिणियाँ
और धोबिनें थीं।
वाक्य
में कर्ता 'गृहिणियाँ
और धोबिनें'
और
क्रिया 'थीं'
हैं।
क्रिया 'थीं'
स्त्रीलिंग
बहुवचन में है याने
यह 'गृहिणियाँ
और धोबिनें'
स्त्रीलिंग
बहुवचन में है।
5.
तुम
मेरा अपमान कर रहे हो?
यहाँ
कर्ता तुम और कर रहे हो क्रिया
है। यहाँ 'तुम'
राजकुमार
के बदले में प्रयोग किया गया
है और
उसके अनुसार क्रिया 'कर
रहे हो'
हुई
है। याने कर्ता के अनुसार
क्रिया 'कर
रहे हो'
पुल्लिंग
में है।
6.
उसके
ऊपर खाल आ जाती है।
इसमें
खाल कर्ता और आ जाती है क्रिया
हैं। क्रिया 'आ
जाती है'
स्त्रीलिंग
एकवचन में है याने कर्ता
'खाल'
स्त्रीलिंग
एकवचन में है।
7.
गुरुजी
पास आ जाते हैं।
इस
वाक्य में 'गुरुजी'
कर्ता
है और 'आ
जाते हैं'
क्रिया।
गुरुजी आदरवाचक पुल्लिंग
शब्द हैं इसलिए
क्रिया आ जाते हैं पुल्लिंग
बहुवचन में है।
8.
शेर
बकरी बन जाता है।
इस
वाक्य में शेर कर्ता और बन
जाता है क्रिया हैं। क्रिया
'बन
जाता है'
पुल्लिंग
एकवचन में है क्योंकि
यहाँ 'शेर'
पुल्लिंग
एकवचन में है।











