1. मैं सो नहीं सका। बाहर बड़ा शोर था।
मैं सो नहीं सका क्योंकि बाहर बड़ा शोर था।
बाहर बड़ा शोर था इसलिए मैं सो नहीं सका।
2. आज परीक्षा है। मैं जल्दी स्कूल पहुँचा।
मैं जल्दी स्कूल पहुँचा क्योंकि आज परीक्षा है।
आज परीक्षा है इसलिए मैं जल्दी स्कूल पहुँचा।
3. कमला जल्दी चली। उसे गाड़ी नहीं मिली थी।
कमला जल्दी चली क्योंकि उसे गाड़ी नहीं मिली थी।
कमला को गाड़ी नहीं मिली थी इसलिए वह जल्दी चली।
4. सबेरे पानी बरसा था। आज गर्मी कम है।
आज गर्मी कम है क्योंकि आज पानी बरसा था।
सबेरे पानी बरसा था इसलिए आज गर्मी कम है।
5. नदी में पानी भरा। कल भारी वर्षा थी।
नदी में पानी भरा क्योंकि कल भारी वर्षा थी।
कल भारी वर्षा थी इसलिए नदी में पानी भरा।
6. कपड़ा सुंदर है। संजय को पसंद आया।
संजय को पसंद आया क्योंकि कपड़ा सुंदर है।
कपड़ा सुंदर है इसलिए संजय को पसंद आया।
7. परीक्षा आसान थी। छात्र बहुत प्रसन्न थे।
छात्र बहुत प्रसन्न थे क्योंकि परीक्षा आसान थी।
परीक्षा आसान थी इसलिए छात्र बहुत प्रसन्न थे।
8. फूल में शहद है। तितली शहद पीने आई।
तितली शहद पीने आई क्योंकि फूल में शहद है।
फूल में शहद है इसलिए तितली शहद पीने आई।
9. घना जंगल था। मैं डर गया।
मैं डर गया क्योंकि घन जंगल था।
घना जंगल था इसलिए मैं डर गया।
10. मैं होटल नहीं गया। मेरे पास पैसे नहीं थे।
मैं होटल नहीं गया क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे।
मेरे पास पैसे नहीं थे इसलिए मैं होटल नहीं गया।